भारत के प्रमुख दर्रे (Mountain Passes of India in Hindi)
![]() |
| भारत के प्रमुख दर्रे |
भारत एक विविध भौगोलिक विशेषताओं वाला देश है, जहाँ उत्तर में विशाल हिमालय पर्वतमाला स्थित है। प्राचीन काल से ही इन ऊंचे और दुर्गम पर्वतों को पार करने के लिए कुछ प्राकृतिक मार्ग रहे हैं, जिन्हें 'दर्रे' (Mountain Passes) कहा जाता है।
यह पोस्ट UPSC, SSC, Railway, State PCS या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं सभी विद्यार्थियों के लिए है।
"भारत के प्रमुख दर्रे" (Major Passes of India) एक ऐसा टॉपिक है जिससे हर बार प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं। इस आर्टिकल में हम भारत के सभी महत्वपूर्ण दर्रों को राज्यवार (State-wise) विस्तार से समझेंगे।
साथ ही उनको याद करने की आसान ट्रिक भी पढ़ेंगे।
दर्रा किसे कहते हैं? (What is a Mountain Pass in Hindi)
दो पहाड़ों के बीच के संकरे और प्राकृतिक मार्ग को दर्रा (Pass) कहा जाता है।
यह मार्ग नदियों के बहने, भूकंप या ग्लेशियर के पिघलने के कारण बनते हैं।
इनका उपयोग व्यापार, परिवहन और युद्ध के समय सेना के आने-जाने के लिए किया जाता है।
राज्यवार भारत के प्रमुख दर्रों की सूची (State-wise List of Mountain Passes)
नीचे भारत के प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित महत्वपूर्ण दर्रों का विवरण दिया गया है:
![]() |
| उत्तर भारत के दर्रे |
1. लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के दर्रे
लद्दाख और जम्मू-कश्मीर सामरिक दृष्टिकोण से भारत के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। यहाँ भारत के सबसे ऊंचे दर्रे स्थित हैं।
ट्रिक - जम्मू में मत कर जो बन्नी बुर्जिल खारदुंग से शादी
- जम्मू - जम्मू ओर लद्दाख
- कर - कराकोरम दर्रा
- जो - जोजिला दर्रा
- बन्नी - बनिहाल दर्रा
- बुरजिल - बुर्जिल दर्रा
- खारदुंग - खारदुंग दर्रा
काराकोरम दर्रा (Karakoram Pass):
यह भारत का सबसे ऊंचा दर्रा है (लगभग 5,540 मीटर)। यह लद्दाख को चीन (शिंजियांग प्रांत) से जोड़ता है।
जोजिला दर्रा (Zojila Pass):
यह श्रीनगर को लेह से जोड़ता है। यह जास्कर श्रेणी में स्थित है।
Read more:- भारत का सामान्य परिचय
बनिहाल दर्रा (Banihal Pass):
यह जम्मू को श्रीनगर से जोड़ता है। भारत की प्रसिद्ध 'जवाहर सुरंग' इसी दर्रे में स्थित है।
बुर्जिल दर्रा (Burzil Pass):
भारत का यह दर्रा श्रीनगर को गिलगित (पीओके) से जोड़ता है।
खारदुंग ला (Khardung La):
यह लेह को नुब्रा घाटी से जोड़ता है। यह दुनिया के सबसे ऊंचे मोटर वाहन चलाने योग्य दर्रों में से एक है।
2. हिमाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे
ट्रिक - हिमाचल के रोहित ने शिपकिला बारा में बेचा
- हिमाचल - हिमाचल प्रदेश
- रोहित - रोहतांग दर्रा
- शिपकिला - शिपकिला दर्रा
- बारा - बारालाचा दर्रा
बारालाचा दर्रा (Baralacha La):
यह मंडी (हिमाचल) को लेह (लद्दाख) से जोड़ता है।
शिपकी ला दर्रा (Shipki La):
यह शिमला को तिब्बत से जोड़ता है। सतलज नदी इसी दर्रे के पास से भारत में प्रवेश करती है।
रोहतांग दर्रा (Rohtang Pass):
यह मनाली को लाहुल-स्पीति से जोड़ता है। इसी दर्रे के नीचे 'अटल टनल' (Atal Tunnel) बनाई गई है।
3. उत्तराखंड के प्रमुख दर्रे
उत्तराखंड के दर्रे मुख्य रूप से भारत और तिब्बत (चीन) को जोड़ते हैं।
ट्रिक - उत्तराखंड की मालिनी
- उत्तराखंड - उत्तराखंड
- मा - माना दर्रा
- लि - लिपुलेख दर्रा
- नि - नीति दर्रा
माना दर्रा (Mana Pass):
भारत और तिब्बत की सीमा पर स्थित है।
नीति दर्रा (Niti Pass):
यह भी उत्तराखंड को तिब्बत से जोड़ता है।
लिपुलेख दर्रा (Lipulekh Pass):
यह दर्रा भारत, चीन और नेपाल के त्रि-जंक्शन पर है। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए तीर्थयात्री इसी दर्रे का उपयोग करते हैं।
4. सिक्किम के प्रमुख दर्रे
ट्रिक - सिक्किम का नाथुला जेल गया
- सिक्किम - सिक्किम
- नाथुला - नाथुला दर्रा
- जेल - जेलेपला दर्रा
नाथुला दर्रा (Nathu La):
यह सिक्किम को तिब्बत (चुम्बी घाटी) से जोड़ता है। 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद इसे बंद कर दिया गया था, जिसे 2006 में व्यापार के लिए फिर से खोला गया।
जेलेप ला दर्रा (Jelep La):
यह सिक्किम को भूटान से जोड़ने का मार्ग प्रदान करता है। इसका निर्माण तीस्ता नदी द्वारा हुआ है।
5. अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे
ट्रिक - अरुण ने बोम दिया
- अरुण - अरुणाचल प्रदेश
- बोम - बोमडिला दर्रा
- दी - दिफू दर्रा
- या - यांग्याप दर्रा
बोमडिला दर्रा (Bomdila Pass):
यह अरुणाचल (भारत) प्रदेश को तिब्बत की राजधानी ल्हासा से जोड़ता है।
दिफू दर्रा (Diphu Pass):
यह भारत, म्यांमार और चीन की सीमा पर एक रणनीतिक दर्रा है।
यांग्याप दर्रा (Yangyap Pass):
इसी दर्रे के पास से ब्रह्मपुत्र नदी भारत में प्रवेश करती है।
दक्षिण भारत के दर्रे (Passes of South India)
उत्तर भारत की तरह दक्षिण भारत (पश्चिमी घाट) में भी कुछ महत्वपूर्ण दर्रे (घाट) हैं जो शहरों को जोड़ते हैं:
![]() |
| दक्षिण भारत के प्रमुख दर्रे |
| दर्रे का नाम (Pass Name) | कहाँ स्थित है? (Location) | किसको किससे जोड़ता है? (Connects) |
|---|---|---|
| थालघाट (Thal Ghat) | महाराष्ट्र (पश्चिमी घाट) | मुंबई को नासिक से |
भोरघाट (Bhor Ghat) |
महाराष्ट्र (पश्चिमी घाट) |
मुंबई को पुणे से |
| पालघाट (Pal Ghat) | केरल और तमिलनाडु | कोच्चि को कोयम्बटूर से (नीलगिरी और अन्नामलाई पहाड़ियों के बीच) |
सेनकोट्टा दर्रा (Senkotta Pass) |
केरल और तमिलनाडु |
तिरुवनंतपुरम को मदुरै से |
परीक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण तथ्य (Quick Facts for Exams)
- भारत का सबसे ऊँचा दर्रा: - काराकोरम दर्रा (लद्दाख)।
- जवाहर सुरंग कहाँ है? - बनिहाल दर्रे में (जम्मू-कश्मीर)।
- अटल टनल किस दर्रे में है? - रोहतांग दर्रे में (हिमाचल प्रदेश, लंबाई: 9.02 किमी)।
- कैलाश मानसरोवर मार्ग: - लिपुलेख दर्रा (उत्तराखंड) और नाथुला दर्रा (सिक्किम)।
- ब्रह्मपुत्र नदी का प्रवेश:- यांग्याप दर्रा (अरुणाचल प्रदेश)।
भारत के दर्रे: महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (FAQ)
प्रश्न 1: रोहतांग दर्रा भारत के किस राज्य में स्थित है?
उत्तर: रोहतांग दर्रा हिमाचल प्रदेश में स्थित है और यह मनाली को लाहुल से जोड़ता है।
Read More:- भारत के भौतिक प्रदेश
प्रश्न 2: सतलज नदी किस दर्रे से होकर भारत में प्रवेश करती है?
उत्तर: सतलज नदी हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला (Shipki La) दर्रे से भारत में प्रवेश करती है।
प्रश्न 3: नाथुला दर्रा भारत के किस राज्य में है और इसे दोबारा कब खोला गया?
उत्तर: नाथुला दर्रा सिक्किम में है। इसे 1962 के युद्ध के बाद बंद कर दिया गया था और 2006 में व्यापार के लिए दोबारा खोला गया।
प्रश्न 4: पालघाट दर्रा किन दो राज्यों को जोड़ता है?
उत्तर: पालघाट दर्रा केरल और तमिलनाडु (कोच्चि और कोयम्बटूर) को जोड़ता है।
निष्कर्ष (Conclusion):
दोस्तों, भारत के दर्रे भौगोलिक और सामरिक दोनों ही दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे SSC, State PCS, Railway) में इस टॉपिक से सीधे सवाल पूछे जाते हैं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और कमेंट में बताएं कि आपको अगला आर्टिकल किस टॉपिक पर चाहिए!



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें