भारत का सामान्य परिचय
भारत विश्व का एक प्रमुख देश है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से 7वाँ तथा जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देशों में से एक है। भारत विविधताओं का देश कहलाता है क्योंकि यहाँ अनेक भाषाएँ, धर्म, संस्कृतियाँ और परम्पराएँ पाई जाती हैं।
भारत का प्राचीन नाम उत्तर भारत में बसने वाले आर्यों के नाम पर आर्यवृत पड़ा। भारत के शक्तिशाली राजा भरत के नाम पर यह भारत कहलाया।
वैदिक आर्यो का प्रमुख निवास स्थान सिंधु घाटी में था, जिसे ईरानियों ने हिन्दु नदी तथा इस देश को हिन्दुस्थान कह कर पुकारा। यूनानीयों ने सिन्धु को इण्डस कहा तथा इस देश को इंडिया।
📑 Table of Contents
भारत के प्रमुख प्राचीन नाम
1. जम्बूद्वीप
प्राचीन भारतीय ग्रंथों और पुराणों में पृथ्वी के एक भाग को जम्बूद्वीप कहा गया है।
भारतवर्ष इसी जम्बूद्वीप का प्रमुख भाग माना जाता था।
2. आर्यावर्त
वैदिक काल में उत्तर भारत के बड़े भाग को आर्यावर्त कहा जाता था।
इसका अर्थ है — “आर्यों का निवास स्थान”।
3. भारतवर्ष
यह भारत का सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन नाम है।
कहा जाता है कि राजा भरत के नाम पर देश का नाम भारतवर्ष पड़ा।
आज भी संविधान में लिखा है —
“India, that is Bharat…”
4. हिंदुस्तान
यह नाम फारसी भाषा से आया।
सिंधु नदी के पार रहने वाले लोगों को फारसी लोग “हिंदू” कहते थे, इसलिए यह क्षेत्र हिंदुस्तान कहलाया।
5. इंडिया
यूनानी और अंग्रेज़ी भाषा में सिंधु नदी (Indus River) के आधार पर भारत को India कहा गया।
अंग्रेजों के शासनकाल में यह नाम अधिक प्रचलित हुआ।
भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत, दक्षिण पश्चिम में हिन्दूकुश व सुलेमान श्रेणीयों है।
उत्तर-पश्चिम में पूर्वाचल पहाड़ीयों तथा दक्षिण में एक विशाल हिन्दमहासागर वृहत भौगोलिक इकाई है जिसे भारतीय उपमहाद्वीप कहा जाता है।
इसमें भारत के साथ अन्य देश पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बंग्लादेश आदि शामिल हैं।
भारत की स्थिति और विस्तार
अक्षांशीय दृष्टि से भारत उत्तरी गोलार्ध में तथा देशान्तरिय दृष्टि से पूर्वी गोलार्ध में स्थित है। भारत दक्षिणी एशिया के बीच में स्थित है।
भारत का दक्षिण हिस्सा उष्ण कटिबंध तथा उत्तरी हिस्सा उपोष्णकटिबंध क्षेत्र में आता है।
1. भारत का अक्षांशीय विस्तार 64° उत्तरी अक्षांश से 37° 6' उत्तरी अक्षांश तक है ।
2. भारत का देशान्तरीय विस्तार - 68° 7' पूर्वी देशान्तर से 97° 25' पूर्वी देशान्तर तक है।
भारत का दक्षिणी बिन्दु इन्दिरा प्वाइंट (ग्रेट निकोबार द्वीप) है जो 6°4' उत्तरी अक्षांश पर स्थित है लेकिन मुख्य भूमि का दक्षिणतम बिन्दु 8° 4' उत्तरी अक्षांश कन्याकुमारी (तमिलनाडु) है।
भारत का मानक समय - 82° 30' पूर्वी देशान्तर (इलाहबाद के नैनी से) से है ओर यही समय पूरे भारत देश में लागू है।
मानक समय रेखा पर स्थित राज्य
उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओड़ीसा, मध्य प्रदेश एवं आन्ध्र प्रदेश
भारतीय मानक समय ग्रीनविच माध्य ( देशांतर रेखा ) समय से 5 घंण्टे 30 मिनट आगे है।
कर्क रेखा
कर्क रेखा 23° 30' उत्तरी अक्षांश लगभग भारत के बीच से गुजरती है।
यह भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरती है।
गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश (MP), छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम।
कर्क रेखा के सबसे नजदिक का शहर रांची है।
कर्क रेखा के उत्तर में स्थित भारत के राज्य
जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंण्ड, उत्तरप्रदेश, बिहार, अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मेघालय, मणिपुर, असम, सिक्किम।
कर्क रेखा के दक्षिण में स्थित भारत के राज्य
महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडू, केरल, गोवा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओड़ीसा।
भारत देश का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी है।
भारत का उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक का विस्तार 3214 km है तथा पूर्व में अरूणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में कच्छ तक का विस्तार 2933 km है।
भारत की आकृति - चतुष्कोणीय है।
भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सातवां बड़ा देश (2.43 प्रतिशत) है।
भारत के अंतिम सीमा बिन्दु
- उत्तर बिन्दु - इन्दिरा कॉल (लद्दाख़)
- दक्षिण बिन्दु - इन्दिरा प्वांइट (ग्रेट निकोबार द्वीप)
- पूर्व बिन्दु - किबिथु (अरूणाचल प्रदेश)
- पश्चिम बिन्दु - गोरमोता (गुजरात)
भारत का दक्षिणी बिन्दु इंदिरा प्वाइंट है जो भूमध्य रेखा से 876 किमी. दुरी पर स्थित है। पहले इंदिरा प्वाइंट को 'पिगमेलियन प्वांइट' अथवा पाइरस प्वाइंट के नाम से जानते थे।
भारत के पश्चिम में अरब सागर है, पूर्व में बंगाल की खाड़ी है, उत्तर में हिमालय पर्वत है, दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है।
अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित राज्य
- बांग्लादेश (4096 किमी.) के साथ प. बंगाल, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, असम।
- चीन (3917 किमी.) के साथ लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश।
Read More:- भारत की अन्तर्राष्ट्रीय एवं अन्तर्राज्यीय सीमा
- पाकिस्तान (3310 किमी.) के साथ गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू व कश्मीर, लद्दाख
- नेपाल (1752 किमी.) के साथ उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, उत्तराखण्ड।
- म्यांमार (1458 किमी.) के साथ अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मिजोरम, मणिपुर।
- भूटान (587 किमी.) के साथ प. बंगाल, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, असोम।
- अफगानिस्तान (80 किमी.) के साथ लद्दाख (पाक् अधिकृत जम्मू एवं कश्मीर)।
भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं
डूरण्ड रेखा
पाकिस्तान व अफगानिस्तान के बीच। यह रेखा भारत और अफगानिस्तान के बीच 'डूरण्ड रेखा' है, इस रेखा को 1884 में सर डूरण्ड द्वारा निर्धारित की गई थी। वर्तमान में यह रेखा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच में है।
भारत एवं बांग्लादेश को 'तीन बीघा गलियारा' आपस में जोड़ता है।
मैकमोहन रेखा
यह रेखा भारत व चीन के बीच है। इस रेखा को 1914 ई. में शिमला में निर्धारित की गई थी। यह अरूणाचल प्रदेश ( भारत ) और चीन के मध्य सीमा का निर्धारण करती है।
रेडक्लिफ रेखा
यह रेखा भारत व पाकिस्तान के बीच है। इसे रेखा को 17 अगस्त 1947 को सर एस. रेडक्लिफ द्वारा निर्धारित की गई थी। इस नियंत्रण रेखा का निर्धारण 1972 में शिमला समझौते के तहत भारत और पाकिस्तान के मध्य हुआ।
शून्य रेखा
यह रेखा त्रिपुरा व बांग्लादेश के बीच स्थित है।
पाक् अधिकृत क्षेत्र
1947 में आजादी के बाद पाकिस्तान के लोगों ने भारत के स्थानीय लोगों की सहायता से जम्मू-कश्मीर के कुछ क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। बाद में जम्मू-कश्मीर रियासत ने भारत में विलय की घोषण कर दी लेकिन यह मामला यू.एन.ओ. में चला गया।
इस तरह जम्मू-कश्मीर का यह हिस्सा भारत का होते हुए भी पाकिस्तान के कब्जे में चला गया, जिसे हम पाक् अधिकृत कश्मिर के नाम से जानते हैं।
भारत की मुख्य जानकारी
- देश का नाम - भारत (India)
- राजधानी - नई दिल्ली
- सबसे बड़ा राज्य (क्षेत्रफल) - राजस्थान
- सबसे बड़ा राज्य (जनसंख्या) - उत्तर प्रदेश
- कुल राज्य - 28
- कुल केंद्र शासित प्रदेश - 8
- राष्ट्रीय ध्वज - तिरंगा
- राष्ट्रीय गान - जन गण मन
- राष्ट्रीय गीत - वन्दे मातरम्
- राष्ट्रीय पश - बाघ
- राष्ट्रीय पक्षी - मोर
- राष्ट्रीय फूल - कमल
- राष्ट्रीय फल - आम
- राष्ट्रीय खेल (परंपरागत) - हॉकी
- राष्ट्रीय नदी - गंगा
- राष्ट्रीय प्रतीक -अशोक स्तंभ
- मुद्रा - भारतीय रुपया (₹)
- संसद - लोकसभा एवं राज्यसभा
- शासन प्रणाली - लोकतांत्रिक गणराज्य
पड़ोसी देश
स्थल सीमा वाले देश
पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, अफगानिस्तान
समुद्री पड़ोसी देश
श्रीलंका, मालदीव, इंडोनेशिया
भारत के भौतिक विभाग
भारत को मुख्यतः 6 भौतिक भागों में बाँटा जाता है:
हिमालय पर्वतीय प्रदेश
उत्तरी मैदान
प्रायद्वीपीय पठार
थार मरुस्थल
तटीय मैदान
द्वीप समूह
Read More:- भारत के भौतिक प्रदेश
भारत की प्रमुख नदियाँ
हिमालयी नदियाँ
हिमालय पर्वत से निकलने वाली नदियों को हिमालयी नदियाँ कहा जाता है।
इन नदियों का जल स्रोत बर्फ, हिमनद (Glacier) और वर्षा होता है, इसलिए इनमें पूरे वर्ष पानी बहता रहता है। इन्हें सदानीरा नदियाँ भी कहते हैं।
हिमालयी नदियों की मुख्य विशेषताएँ
- पूरे वर्ष भर बहती रहती है।
- इनका उद्गम हिमालय के हिमनदों से होता है।
- ये लंबी और विशाल नदियाँ होती हैं।
- मैदानों में उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी जमा करती हैं।
- सिंचाई, जलविद्युत और परिवहन में उपयोगी हैं।
हिमालय की प्रमुख नदी प्रणालियाँ
1. सिंधु नदी प्रणाली
प्रमुख नदी — सिंधु नदी
उद्गम — तिब्बत के मानसरोवर क्षेत्र से।
सहायक नदियाँ — झेलम, चिनाब, रावी, व्यास, सतलुज।
यह अंत में अरब सागर में गिरती है।
2. गंगा नदी प्रणाली
प्रमुख नदी — गंगा नदी
उद्गम — गंगोत्री हिमनद।
भागीरथी और अलकनंदा के संगम से गंगा बनती है।
प्रमुख सहायक नदियाँ — यमुना, घाघरा, गंडक, कोसी, सोन।
यह बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
3. ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली
प्रमुख नदी — ब्रह्मपुत्र नदी
उद्गम — तिब्बत के मानसरोवर क्षेत्र के पास।
तिब्बत में इसे त्सांगपो कहते हैं।
यह असम से होकर बहती है और गंगा के साथ मिलकर विशाल डेल्टा बनाती है। जिसे सुंदरवन डेल्टा कहते हैं जो विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है
प्रायद्वीपीय नदियाँ
भारत के प्रायद्वीपीय पठार से निकलने वाली नदियों को प्रायद्वीपीय नदियाँ कहा जाता है।
ये नदियाँ मुख्यतः वर्षा के जल पर निर्भर रहती हैं, इसलिए इनमें गर्मियों में पानी कम हो जाता है।
प्रायद्वीपीय नदियों की मुख्य विशेषताएँ
- ये वर्षा पर निर्भर होती हैं।
- अधिकांश नदियाँ पश्चिम से पूर्व दिशा में बहती हैं।
- इनकी लंबाई हिमालयी नदियों से कम होती है।
- नदी घाटियाँ चौड़ी और उथली होती हैं।
- ये पुराने पठारी भाग से होकर बहती हैं।
पूर्व की ओर बहने वाली नदियाँ
ये नदियाँ बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं।
1. गोदावरी नदी
भारत की सबसे लंबी प्रायद्वीपीय नदी।
इसे “दक्षिण गंगा” भी कहते हैं।
उद्गम — महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से।
2. कृष्णा नदी
उद्गम — महाबलेश्वर (महाराष्ट्र)।
प्रमुख सहायक नदियाँ — भीमा, तुंगभद्रा।
3. कावेरी नदी
उद्गम — कर्नाटक के ब्रह्मगिरि पर्वत।
दक्षिण भारत की महत्वपूर्ण नदी।
4. महानदी
उद्गम — छत्तीसगढ़।
उड़ीसा में बड़ा डेल्टा बनाती है।
पश्चिम की ओर बहने वाली नदियाँ
ये नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं।
1. नर्मदा नदी
अमरकंटक से निकलती है।
भ्रंश घाटी में बहती है।
2. ताप्ती नदी
सतपुड़ा पर्वत से निकलती है।
अरब सागर में गिरती है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें