भारत के प्रमुख दर्रे (Mountain Passes of India in Hindi) भारत के प्रमुख दर्रे भारत एक विविध भौगोलिक विशेषताओं वाला देश है, जहाँ उत्तर में विशाल हिमालय पर्वतमाला स्थित है। प्राचीन काल से ही इन ऊंचे और दुर्गम पर्वतों को पार करने के लिए कुछ प्राकृतिक मार्ग रहे हैं, जिन्हें ' दर्रे ' (Mountain Passes) कहा जाता है। यह पोस्ट UPSC, SSC, Railway, State PCS या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं सभी विद्यार्थियों के लिए है। " भारत के प्रमुख दर्रे " (Major Passes of India) एक ऐसा टॉपिक है जिससे हर बार प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं। इस आर्टिकल में हम भारत के सभी महत्वपूर्ण दर्रों को राज्यवार (State-wise) विस्तार से समझेंगे। साथ ही उनको याद करने की आसान ट्रिक भी पढ़ेंगे। दर्रा किसे कहते हैं? (What is a Mountain Pass in Hindi) दो पहाड़ों के बीच के संकरे और प्राकृतिक मार्ग को दर्रा (Pass) कहा जाता है। यह मार्ग नदियों के बहने, भूकंप या ग्लेशियर के पिघलने के कारण बनते हैं। इनका उपयोग व्यापार, परिवहन और युद्ध के समय सेना के आने-जाने के लिए किया जाता है। ...
Hemtoxstudy
Simple and effective study materials for Physics, Science, Mathematics, and competitive exam preparation.