सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत की अन्तर्राष्ट्रीय एवं अन्तर्राज्यीय सीमा

भारत के राज्यों की अन्तर्राष्ट्रीय एवं अन्तर्राज्यीय सीमा

भारत विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएँ कई देशों से लगती हैं तथा इसकी समुद्री तटरेखा भी अत्यंत विस्तृत है। इस लेख में भारत के राज्यों की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा, तटीय राज्य, केन्द्रशासित प्रदेश, Seven Sisters, सबसे बड़े एवं छोटे राज्य तथा भारत की कुल स्थलीय एवं समुद्री सीमा का सम्पूर्ण विवरण सरल भाषा में दिया गया है।

📑 Table of Contents

    भारत के राज्यों की अन्तर्राष्ट्रीय एवं अन्तर्राज्यीय सीमा

    भारत में वर्तमान में कुल 28 राज्य एवं 8 केन्द्रशासित प्रदेश स्थित हैं।

    क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के राज्य 

    सबसे बड़ा राज्य राजस्थान (3,42,239 वर्ग किमी.)

    सबसे छोटा राज्य गोवा (3702 वर्ग किमी.)

    जनसंख्या दृष्टि से

    सबसे बड़ा राज्य उत्तरप्रदेश

    सबसे छोटा राज्य सिक्किम

    केन्द्र शासित प्रदेश 

    भारत का सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश - अण्डमान निकोबार (8249 वर्ग किमी.)

    भारत में सबसे छोटा केन्द्रशासित प्रदेश - लक्षद्वीप (32 वर्ग किमी.) है जो अरब सागर में स्थित है 

    अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित राज्य

    बांग्लादेश (4096 किमी.) के साथ सीमा साझा करने वाले राज्य - प. बंगाल, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, असोम।

    Read More:- भारत के भू-आकृतिक प्रदेश

    चीन (3917 किमी.) के साथ सीमा साझा करने वाले राज्य - लद्दाख (केन्द्रशासित प्रदेश), हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश।

    पाकिस्तान (3310 किमी.) के साथ सीमा साझा करने वाले राज्य - गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू व कश्मीर (केन्द्रशासित प्रदेश), लद्दाख (केन्द्रशासित प्रदेश)।

    नेपाल (1752 किमी.) के साथ सीमा साझा करने वाले राज्य - उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, उत्तराखण्ड।

    म्यांमार (1458 किमी.) के साथ सीमा साझा करने वाले राज्य - अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मिजोरम, मणिपुर।

    भूटान (587 किमी.) के साथ सीमा साझा करने वाले राज्य - प. बंगाल, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, असोम ।

    अफगानिस्तान (80 किमी.) के साथ सीमा साझा करने वाले राज्य - लद्दाख (पाक् अधिकृत जम्मू एवं कश्मीर)।

    नेपाल, चीन, बंग्लादेश, पाकिस्तान के साथ 5 भारतीय राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश सीमा साझा करते हैं भूटान, म्यांमार के साथ 4 भारतीय राज्य व अफगानिस्तान के साथ लद्दाख़ (पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर) केवल 1 राज्य छूता है। 

    भारत की सबसे लम्बी स्थली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बंग्लादेश के साथ लगती है। 

    भारत का सबसे बड़ा जिला कच्छ (45652 वर्ग किमी.) है जो कि गुजरात में स्थित है। 

    सबसे छोटा जिला माहे, पुडुचेरी (9 वर्ग किमी.) है।

    केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी

    अण्डमान निकोबार द्वीप समूह (8249 वर्ग किमी.) - पोर्ट ब्लेयर

    दादरा नगर हवेली और दमन दीव (491 वर्ग किमी. + 112 वर्ग किमी.) - दमन

    दिल्ली (1490 वर्ग किमी.) - नई दिल्ली

    चण्डीगढ़ (114 वर्ग किमी.) - चण्डीगढ़

    लक्षद्वीप (32 वर्ग किमी.) - करवत्ती

    पुडुचेरी (492 वर्ग किमी.) - पुडुचेरी

    लद्दाख - लेह

    जम्मू-कश्मीर - जम्मू (शीतकालीन), श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन)

    सेवन सिस्टर्स

    पुर्वोत्तर भारत में सात राज्य है जिन्हें 'सेवन सिस्टर्स' के नाम से जाना जाता है -असम, अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा 

    पुर्वोत्तर भारत के सेवन सिस्टर्स

    सिक्किम और मेघालय एकमात्र दो ऐसे राज्य हैं जिनकी सीमा राज्यों में अलग-अलग एक-एक राज्य से लगती है। जिनमें मेघालय राज्य की सीमा असम राज्य से व सिक्किम राज्य की सीमा पश्चिमी बंगाल राज्य से लगती हैं

    भारत के ऐसे राज्य जिनकी सीमा न तो समुद्र से मिलती और न ही अन्य देशों से मिलती है। मध्यप्रदेश, छत्तिसगढ़, हरियाणा, झारखण्ड, तेलंगाना। और केन्द्रशासित प्रदेश में चण्डीगढ़, दिल्ली व दादर व नगर हवेली

    विस्तार

    भारत की स्थलीय सीमा की कुल लम्बाई 15200 किमी. है तथा समुद्री तटीय सीमा की कुल लम्बाई 11098.81 किमी. है। मुख्यभूमि की तटीय सीमा की कुल लम्बाई 7,870.51 किमी. है। इस प्रकार भारत की स्थलीय और तटीय सीमा कुल 26,298.81 किमी. है।

    Read more:- भारत का सामान्य परिचय 

    Note:- अप्रैल 2025 में भारत की तटरेखा की लंबाई को आधिकारिक रूप से संशोधित किया गया। सर्वे ऑफ इंडिया (SOI) और राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन (NHO) द्वारा किए गए विस्तृत वैज्ञानिक सर्वेक्षण के बाद देश की कुल तटरेखा 11,098.81 किमी दर्ज की गई। यह आंकड़ा पहले मानी जाने वाली 7,516.60 किमी की लंबाई से लगभग 50% अधिक है। कई वर्षों तक चले इस अध्ययन में आधुनिक तकनीक और सटीक मानचित्रण का उपयोग किया गया, जिससे भारत के समुद्री सीमाक्षेत्र का अधिक वास्तविक और विस्तृत आकलन संभव हो सका।

    भारत के समुद्री तटीय राज्य 

    गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल हैं। तथा केन्द्रशासित प्रदेश में दमन-दीव, पुदुचेरी, अण्डमान-निकोबार एवं लक्षद्वीप हैं।

    भारत के तटीय राज्यों की सीमा

    गुजरात - 2,340.62 किमी. (सर्वाधिक)

    गोआ - 193.95 किमी. (न्यूनतम)

    तटीय केन्द्रशासित प्रदेश की सीमा

    अण्डमान निकोबार द्वीप 3,083.50 किमी (सर्वाधिक)

    पांडिचेरी - 42.65 किमी. (न्यूनतम)

    समुद्री तट रेखा पर स्थित राज्य कुल राज्य 9 है और केन्द्रशासित प्रदेश 4 है

    Tags:- भारत की सीमा, भारत की तटरेखा, भारत के राज्य, अन्तर्राष्ट्रीय सीमा, भारत भूगोल नोट्स, India GK in Hindi, coastal states of India, India geography notes India GK, भारत की सीमा, भारत के राज्य, अन्तर्राष्ट्रीय सीमा, भारत की तटरेखा, भारत भूगोल, Geography GK, Static GK, Indian States, Coastal States of India, Seven Sisters, UPSC GK, राजस्थान GK, SSC GK, Railway GK, India Geography Notes

    टिप्पणियाँ

    इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

    लार (Saliva) और लार ग्रंथियां (Saliva Enzymes)

    लार (Saliva) और लार ग्रंथियां (Saliva Enzymes)  यूं तो भोजन का स्वाद और पाचन मुंह से ही शुरू हो जाता है, लेकिन अक्सर हम उस ‘जादुई द्रव्य’ के बारे में सोचना भूल जाते हैं जो इस पूरी प्रक्रिया को संभव बनाता है - वह है हमारी लार (Saliva)। लार न केवल भोजन को निगलने में मदद करती है, बल्कि यह हमारे मौखिक स्वास्थ्य और समग्र पाचन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आइए, इस अद्भुत तरल और इसे बनाने वाली ग्रंथियों के बारे में गहराई से जानें   लार ग्रंथि लार को मेन्डुयूला अब्लोगेटा व पोन्स वैरोलाई ( मस्तिष्क के भाग ) नियंत्रित करते है लार ग्रंथि लाला रस का स्त्रवन करती है  लार ग्रंथि तीन प्रकार की होती है।  कर्ण पुर्व ग्रन्थि ( पैरोटीड ग्लैण्ड)   अधोजंम्भ ग्रन्थि ( सबमेडीबुलर ग्लैण्ड)  अधोजिह्वा ग्रन्थि ( सब लिग्युअल ग्लैण्ड)  1. कर्ण पुर्व ग्रन्थि ( पैरोटीड ग्लैण्ड) - * यह सबसे बड़ी लार ग्रंथि है  * यह कानों के नीचे एक एक की संख्या में पाई जाती है  * ये मुख्य रूप से स्टार्च को पचाने वाले एंजाइम, एमाइलेज (जिसे टाइलिन भी कहा जाता है), से भरपूर एक तरल ...

    विद्युत आवेश क्या है? सूत्र, मात्रक, प्रकार और पूरी जानकारी

    Electric Charge and Electricity Notes in Hindi परिचय: भौतिक विज्ञान में विद्युत (Electricity) और आवेश (Charge) बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक हैं। यह SSC, रेलवे, NTPC, ALP और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछा जाता है। ⚡ आवेश (Electric Charge) किसी पदार्थ का वह गुण जिसके कारण उसमें इलेक्ट्रॉन प्रवाह से विद्युतीय या चुंबकीय गुण आ जाता है, उसे आवेश कहते हैं। इसे q से दर्शाते हैं। 📐 आवेश का सूत्र q = ne q = आवेश n = इलेक्ट्रॉनों की संख्या e = एक इलेक्ट्रॉन का आवेश 📏 मात्रक (Unit) SI मात्रक = कूलम्ब (Coulomb) अन्य मात्रक = फैराडे 1 फैराडे = 96485 कूलम्ब 🔍 महत्वपूर्ण तथ्य एक इलेक्ट्रॉन पर आवेश = -1.602 × 10 -19 C 1 कूलम्ब में इलेक्ट्रॉनों की संख्या = 6.25 × 10 18 समान आवेश → प्रतिकर्षण असमान आवेश → आकर्षण धनात्मक व ऋणात्मक आवेश की खोज → बेंजामिन फ्रैंकलिन ⚙️ इलेक्ट्रॉन प्रवाह इलेक्ट्रॉन हमेशा ऋणात्मक से धनात्मक की ओर प्रवाहित होते हैं (धारा की विपरीत दिशा में)। Read more :- ध्वनि तरंग सरल भाषा में: प्रकार, लक्षण और उपयोग ...

    Heat and Temperature Notes in Hindi

    Heat and Temperature Heat and Temperature Notes in Hindi – इस पोस्ट में ऊष्मा और ताप से जुड़े सभी महत्वपूर्ण टॉपिक्स जैसे संवेदनशील ऊष्मा, गुप्त ऊष्मा, ऊष्मीय प्रसार, तापमान मापन, और महत्वपूर्ण प्रश्न सरल भाषा में समझाए गए हैं। यह नोट्स SSC, Railway, REET, UPSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बहुत उपयोगी हैं। 📑 Table of Contents ताप क्या है (Temperature) कोई वस्तु कितनी गर्म या ठडी है की माप को ताप कहते है। ताप किसी वस्तु की ऊष्मीय अवस्था का सूचक है। ताप वस्तु का ठण्डी है या गर्म उसका डिग्री माप होता है। ऊष्मा का प्रवाह उच्च ताप से निम्न ताप की ओर होता है। ताप का मापन थर्मामीटर एवं पायरोमीटर द्वारा किया जाता है तापमान क्या होता है (Temperature Measurement) वस्तु के ताप की माप को तापमान कहते है। तापमापी में उपस्थित पारा (द्रव धातु) में ऊष्मीय प्रसार (ऊष्मा पाकर फैलने) का गुण पाया जाता है। पारे के विस्तार (फैलना) तथा संकुचन (सिकुड़ना) के द्वारा ताप को मापा जाता है। जल का हिमांक बिंदु 0°C इसे न्यूनतम बिन्दु भी कहते है। जल का क्वथनांक बिन्दु 100°C इसे उच...
    📚 आपका वेबसाइट पर स्वागत है | 🎯 हम आपको प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतरीन नोट्स, महत्वपूर्ण प्रश्न, PDF Notes और Daily Updates प्रदान करते हैं | 🏆 सफलता की तैयारी आज से शुरू करें |
    Join Channel