Heat and Temperature Heat and Temperature Notes in Hindi – इस पोस्ट में ऊष्मा और ताप से जुड़े सभी महत्वपूर्ण टॉपिक्स जैसे संवेदनशील ऊष्मा, गुप्त ऊष्मा, ऊष्मीय प्रसार, तापमान मापन, और महत्वपूर्ण प्रश्न सरल भाषा में समझाए गए हैं। यह नोट्स SSC, Railway, REET, UPSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बहुत उपयोगी हैं। 📑 Table of Contents ताप क्या है (Temperature) कोई वस्तु कितनी गर्म या ठडी है की माप को ताप कहते है। ताप किसी वस्तु की ऊष्मीय अवस्था का सूचक है। ताप वस्तु का ठण्डी है या गर्म उसका डिग्री माप होता है। ऊष्मा का प्रवाह उच्च ताप से निम्न ताप की ओर होता है। ताप का मापन थर्मामीटर एवं पायरोमीटर द्वारा किया जाता है तापमान क्या होता है (Temperature Measurement) वस्तु के ताप की माप को तापमान कहते है। तापमापी में उपस्थित पारा (द्रव धातु) में ऊष्मीय प्रसार (ऊष्मा पाकर फैलने) का गुण पाया जाता है। पारे के विस्तार (फैलना) तथा संकुचन (सिकुड़ना) के द्वारा ताप को मापा जाता है। जल का हिमांक बिंदु 0°C इसे न्यूनतम बिन्दु भी कहते है। जल का क्वथनांक बिन्दु 100°C इसे उच...
Simple and effective study materials for Physics, Science, Mathematics, and competitive exam preparation.