सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अग्नाशय ग्रंथि : प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सम्पूर्ण महत्वपूर्ण तथ्य व सरल नोट्स

 अग्नाशय ग्रन्थि

* यह छोटी आंत के ग्रहणी भाग मे स्थित होती है।

* यह मानव शरीर की दूसरी सबसे बड़ी ग्रन्थि है।

* यह अन्तस्त्रावी और बहिस्त्रावी दोनों प्रकार की मिश्रित ग्रन्थि है क्योंकि यह एन्जाइम व हार्मोन दोनों का स्त्रावन करती है। 

अग्नाशय ग्रन्थि


एन्जाइम :-

एन्ज़ाइम वे प्रोटीन होते हैं जो शरीर में होने वाली रासायनिक क्रियाओं (chemical reactions) को तेज़ करते हैं। इन्हें जैव उत्प्रेरक (Biological catalysts) भी कहते हैं।

मुख्य बिंदु:

• ये भोजन को पचाने में मदद करते हैं।

• एन्ज़ाइम बिना बदले प्रतिक्रिया को बार-बार तेज़ कर सकते हैं।

• उदाहरण: अमाइलेज (Amylase), लिपेज (Lipase), ट्रिप्सिन (Trypsin)।


हार्मोन :-

हार्मोन रासायनिक संदेशवाहक (chemical messengers) होते हैं, जो शरीर की ग्रंथियों (glands) द्वारा बनाए जाते हैं और रक्त के माध्यम से शरीर के विभिन्न अंगों तक जाकर उनके कार्यों को नियंत्रित करते हैं।

मुख्य बिंदु:

• शरीर की वृद्धि, चयापचय (metabolism), भावना, रक्त-शर्करा आदि को नियंत्रित करते हैं।

• बहुत कम मात्रा में भी बड़ा प्रभाव डालते हैं।

• उदाहरण: इंसुलिन, एड्रेनालिन, थाइरॉक्सिन।

Read :- लार (Saliva) और लार ग्रंथियां (Saliva Enzymes)

* इसमे लैगंर हैसं कि द्विपिकाए पाई जाती है तथा द्विपिकाओ मे तीन प्रकार की कोशिकाएं पाई जाती है 

  • अल्फा कोशिका 
  • बीटा कोशिका 
  • गामा कोशिका 


1) अल्फा कोशिका :-

॰ इस कोशिका के द्वारा ग्लूकेगॉन हार्मोन का स्त्रवन किया जाता है। 

॰ ग्लूकेगॉन हार्मोन, ग्लाइकोजन को ग्लूकोज़ मे बदलता है।


2) बीटा कोशिका :-

॰ इस कोशिका के द्वारा इंसुलिन हार्मोन का स्त्रवन किया जाता है इस हार्मोन की कमी से मधुमेह रोगअधिकता से हाइपोग्लाइसिमिया रोग होता है 

॰ इंसुलिन हार्मोन ग्लूकोज से ग्लाइकोजन बनने की क्रिया को नियंत्रित करता है 

॰ इंसुलिन हार्मोन  

•खोजकर्ता - बेंटिग व बेस्ट नामक वैज्ञानिक 

•सबसे पहले कुत्ते मे खोजा गया 

•इस हार्मोन मे जिंक ( Zn) I तत्व पाया जाता है 

Read :- यकृत (Liver) : प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सरल भाषा में पढ़े

3) गामा कोशिका :-

॰ इस कोशिका के द्वारा सोमेटोस्टेटिन हार्मोन का स्त्रावन किया जाता है 

यह हार्मोन एक प्रकार पोलीपैप्टाइड हार्मोन है जो भोजन के स्वांगिकरण ( पचे हुए भोजन के पोषक तत्वो शरीर की कोशिकाओं द्वारा अवशोषित और उपयोग करना) की अवधि को बढ़ाता है। 


Note :- ग्रेलिन या लेप्टिन हार्मोन भूख को नियंत्रित करता है 


* यह ग्रन्थि अग्नाशय रस का स्त्रवन करती है जिसका pH मान 7.8 - 8.6 तक होता है 

* अग्नाशय रस :-

॰ यह रस अग्नाशयी कोशिकाओं द्वारा स्त्रावित किया जाता है।

॰ इसे पूर्ण पाचक रस भी कहते है।

॰ इस रस मे तीन प्रकार के एंजाइम पाए जाते है

  • ट्रिप्सीन - यह एंजाइम प्रोटीन का पाचन करता है।  
  • एमाइलेज - यह एंजाइम कार्बोहाइड्रेट का पाचन करता है। 
  • लाइपेज - यह एंजाइम वसा का पाचन करता है।  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लार (Saliva) और लार ग्रंथियां (Saliva Enzymes)

लार (Saliva) और लार ग्रंथियां (Saliva Enzymes)  यूं तो भोजन का स्वाद और पाचन मुंह से ही शुरू हो जाता है, लेकिन अक्सर हम उस ‘जादुई द्रव्य’ के बारे में सोचना भूल जाते हैं जो इस पूरी प्रक्रिया को संभव बनाता है - वह है हमारी लार (Saliva)। लार न केवल भोजन को निगलने में मदद करती है, बल्कि यह हमारे मौखिक स्वास्थ्य और समग्र पाचन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आइए, इस अद्भुत तरल और इसे बनाने वाली ग्रंथियों के बारे में गहराई से जानें   लार ग्रंथि लार को मेन्डुयूला अब्लोगेटा व पोन्स वैरोलाई ( मस्तिष्क के भाग ) नियंत्रित करते है लार ग्रंथि लाला रस का स्त्रवन करती है  लार ग्रंथि तीन प्रकार की होती है।  कर्ण पुर्व ग्रन्थि ( पैरोटीड ग्लैण्ड)   अधोजंम्भ ग्रन्थि ( सबमेडीबुलर ग्लैण्ड)  अधोजिह्वा ग्रन्थि ( सब लिग्युअल ग्लैण्ड)  1. कर्ण पुर्व ग्रन्थि ( पैरोटीड ग्लैण्ड) - * यह सबसे बड़ी लार ग्रंथि है  * यह कानों के नीचे एक एक की संख्या में पाई जाती है  * ये मुख्य रूप से स्टार्च को पचाने वाले एंजाइम, एमाइलेज (जिसे टाइलिन भी कहा जाता है), से भरपूर एक तरल ...

विद्युत आवेश क्या है? सूत्र, मात्रक, प्रकार और पूरी जानकारी

Electric Charge and Electricity Notes in Hindi परिचय: भौतिक विज्ञान में विद्युत (Electricity) और आवेश (Charge) बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक हैं। यह SSC, रेलवे, NTPC, ALP और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछा जाता है। ⚡ आवेश (Electric Charge) किसी पदार्थ का वह गुण जिसके कारण उसमें इलेक्ट्रॉन प्रवाह से विद्युतीय या चुंबकीय गुण आ जाता है, उसे आवेश कहते हैं। इसे q से दर्शाते हैं। 📐 आवेश का सूत्र q = ne q = आवेश n = इलेक्ट्रॉनों की संख्या e = एक इलेक्ट्रॉन का आवेश 📏 मात्रक (Unit) SI मात्रक = कूलम्ब (Coulomb) अन्य मात्रक = फैराडे 1 फैराडे = 96485 कूलम्ब 🔍 महत्वपूर्ण तथ्य एक इलेक्ट्रॉन पर आवेश = -1.602 × 10 -19 C 1 कूलम्ब में इलेक्ट्रॉनों की संख्या = 6.25 × 10 18 समान आवेश → प्रतिकर्षण असमान आवेश → आकर्षण धनात्मक व ऋणात्मक आवेश की खोज → बेंजामिन फ्रैंकलिन ⚙️ इलेक्ट्रॉन प्रवाह इलेक्ट्रॉन हमेशा ऋणात्मक से धनात्मक की ओर प्रवाहित होते हैं (धारा की विपरीत दिशा में)। Read more :- ध्वनि तरंग सरल भाषा में: प्रकार, लक्षण और उपयोग ...

यकृत (Liver) : प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सरल भाषा में पढ़े

  यकृत (Liver)  * यकृत शरीर का सबसे बड़ा ग्रंथीय अंग है, जो पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में स्थित होता है। इसका मुख्य काम पाचन, चयापचय, रक्त शोधन और ऊर्जा भंडारण को नियंत्रित करना है। * इसका अध्ययन हिपटॉलोजी कहलाता है * इसे शरीर की प्रयोगशाला भी कहते है * यह एक प्रकार की पाचक ग्रंथि है  * इसका प्रमुख कार्य भोजन को ग्लाइकोजन के रूप मे संग्रहित करना है * यह पित्त रस बनाता है तथा पित्त रस को पित्ताशय मे एकत्रित करता है। पित्त पीले रंग का एक क्षारीय द्रव है जिसका pH मान 7.7 है य़ह पित्त रस वसा के अवशोषण मे सहायक है तथा भोजन के साथ आए जीवाणुओं को नष्ट करता है  Read :- अग्नाशय ग्रंथि : प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सम्पूर्ण महत्वपूर्ण तथ्य व सरल नोट्स * यकृत लाल रक्त कणिकाओ मे उपस्थित हीमोग्लोबिन को नष्ट करके पित्त वर्णको का निर्माण करता है  पित्त वर्णक दो प्रकार के होते है  बिलिरुबिन  बिलिवर्डिन Note :- बिलिरुबिन की मात्रा बढ़ जाने पर पीलिया रोग होता है तथा इसी के कारण मल का रंग पीला होता है  * यकृत हिपैरिन नामक पदार्थ का स्त्रावन करता है इसे रक्त प्रतिस्क...